23 फरवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। इशांत ने 68 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल लिए, जिसमें उन्होंने टॉम लैथम,टॉम ब्लेंडल और रॉस टेलर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इन 5 विकेट के साथ ही इशांत ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। यह तीसरी बार है जब उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

वह बतौर विदेशी तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में इशांत ने इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम की बराबरी की। बॉथम ने अपने पूरे करियर में न्यूजीलैंड की धरती पर तीन बार एक टेस्ट पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। 

वसीम अकरम ने सबसे ज्यादा 6 बार यह कारनामा किया है। वहीं भारत के जहीर खान और श्रीलंका के चमिंडा वास ने 4-4 बार न्यूजीलैंड में पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर करने के बाद कीवी टीम अपनी पहली पारी में 348 रनों पर ऑल आउट हो गई और पहली पारी में 183 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार