3 सितंबर। दूसरे टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हरा दिया। इस जीत में हनुमा विहारी को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि रनों के हिसाब से एशिया के बाहर भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

मैच के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए और खासकर हनुमा विहारी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। हनुमा विहारी के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि उसने शानदार खेल दिखाया।

Advertisement

हनुमा को क्यों टीम में शामिल किया गया है उसने अपने परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया है। अभी हनुमा को यहां से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 111 रन औऱ दूसरी पारी में नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार