साउथैम्पटन, 14 जून (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का टॉस जीतना अहम रहा।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और विंडीज के दमदार बल्लेबाजी आक्रमण को 44.4 ओवरों में 212 रनों पर ढेर कर दिया। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने रूट की नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

रूट ने इस मैच में शतक लगाने के अलावा दो विकेट भी लिए। इसी कारण वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 

ट्रॉफी लेने के बाद रूट ने कहा, "हमारे लिए टॉस जीतना काफी अच्छा रहा। मौके का फायदा उठाना और स्थितियों का उपयोग हमने अच्छे से किया। मेरे साथ बाकी के बल्लेबाजों ने साझेदारी करने की कोशिश की और सफल भी रहे।"

रूट इस मैच में जॉनी बेयरस्टो के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आए थे, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। 

सलामी बल्लेबाजी के अनुभव पर रूट ने कहा, "मैदान पर ज्यादा समय बिताना अच्छा रहा। मैंने गैप में मारने की कोशिश की। सलामी बल्लेबाजी में और थोड़ा नीचे आकर खेलने में मुझे ज्यादा अंतर नहीं लगा। क्रिस वोक्स ने मेरे साथ जिस तरह से बल्लेबाजी की वो अच्छा था।"

Advertisement

रूट ने अपनी गेंदबाजी से साझेदारी तोड़ने का काम किया और दो सफलताएं हासिल कीं। गेंदबाजी पर रूट ने कहा, "मैं बस कुछ चीजें करने की कोशिश कर रहा था। जब आपके पास वो योग्यता नहीं होती जो दूसरों के पास है तो आप कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं।"

रूट का यह इस वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है। इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेल चुके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार