कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद लखनऊ की टीम की काफी आलोचना हो रही है और इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए सुपर ओवर में निकोलस पूरन को बल्लेबाज़ी के लिए भेजने पर सवाल उठाए हैं। पूरन के लिए ये मुकाबला काफी मुश्किल रहा। वो सिर्फ़ नौ रन ही बना पाए और सुपर ओवर में तो खाता भी नहीं खोल सके।

Advertisement

IPL के इतिहास में पूरन अब तक तीन सुपर ओवर खेल चुके हैं और हर बार वो बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं। इस सीज़न में भी उनकी मुश्किलें जारी हैं। उन्होंने 10.25 की औसत से अब तक सिर्फ़ 82 रन बनाए हैं। स्टेन का मानना ​​है कि पूरन की खराब फॉर्म को देखते हुए, सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श, ऋषभ पंत या मुकुल चौधरी जैसे दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए था।

Advertisement

स्टेन ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कहा, "IPL में निकोलस पूरन के लिए तीन सुपर ओवर और तीनों बार वो बिना खाता खोले आउट हुए। तो हां, बिल्कुल, क्या आपको किसी और को भेजना चाहिए था? ज़ाहिर है। आपके पास मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और मुकुल चौधरी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। पूरन की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, आपके पास दूसरे विकल्प भी थे। इस सीज़न में उन्होंने 30 या 40 से ज़्यादा रन नहीं बनाए हैं। मुझे ठीक-ठीक आंकड़े तो याद नहीं हैं लेकिन सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें रन बनाने के लिए भेजना, एक तरह से 'अपराध' जैसा फ़ैसला है।" 

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए स्टेन ने कहा, “ये एक ऐसा मैच था जिसका नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन सीज़न के इस मोड़ पर, जब आप जीतने के लिए बेताब होते हैं, तो आप ऐसे बल्लेबाज़ को नहीं भेजते जिसने पूरे सीज़न में कुछ खास नहीं किया हो। आप उन खिलाड़ियों के साथ जाते हैं जो गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हों, जिन पर आपको भरोसा हो कि वो बाउंड्री पार करा देंगे या कम से कम ये भरोसा हो कि वो अपना काम कर देंगे। मुझे तो ये भी नहीं लगता कि निकोलस पूरन को खुद पर भरोसा है कि वो अभी ऐसा कर सकते हैं; उनकी फॉर्म इतनी खराब चल रही है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार