31 जनवरी।  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को हेमिल्टन के सेडन पार्क पर खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का स्कोर 3-1 कर दिया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण देते हुए ट्रैंट बाउल्ट (5/21) और कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उसकी पारी 92 रनों पर ही समेट दी। 

Advertisement

मैच के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन काफी खुश नजर आए और इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने आगे कहा कि आज ऐसा दिन था जब आप जो भी फैसला ले रहे थे वो सही साबित हो रहा था।

केन विलियमसन ने कहा कि पिच के बर्ताव का फायदा हमारे गेंदबाजों ने बखुबी उठाया। कीवी कप्तान केन विलियमसन को भरोसा है कि आने वाले आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम इस पऱफॉर्मेंस को दोहराना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार