लंदन, 27 मई| वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और उनका कहना है कि अगर आप गेंद को 90 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाल सकते हो तो अपने मुंह से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

एम्ब्रोस ने कहा कि उनके अंदर स्वाभाविक आक्रामकता थी और उन्हें एंडी रोबटर्स ने इसे कबूल करना सिखाया था।

Advertisement

एम्ब्रोस ने स्काई स्पोर्ट्स के पोडकास्ट पर कहा, "एंडी के पास काफी सारा ज्ञान था। वह तेज गेंदबाजी के बारे में जानते थे और उसे समझते थे।"

उन्होंने कहा, "एक बात जो उन्होंने मुझे बताई थी कि हमेशा आक्रामक रहो। हमेशा बल्लेबाज पर हावी रहो। यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई।"

दाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप गेंदबाजों को आक्रामकता सिखा सकते हो- यह आप लोगों के बीच में हो सकती है। अगर गेंदबाज में नहीं है तो आप कोशिश जरूर कर सकते हो, हो सकता है कि यह काम न करे। मेरे लिए यह काम किया क्योंकि मैं खेलने के समय स्वाभाविक तौर पर आक्रामक हूं। यह मेरे अंदर अपने आप आती है।"

उन्होंने कहा, "हमने कभी छींटाकशी या बल्लेबाजों को कुछ कहने पर विश्वास नहीं किया क्योंकि हमारा यह मानना है कि आप जो करते हो उसमें अच्छे हो तो आप क्रिकेट गेंद को बात करने दो।

Advertisement

इस घातक गेंदबाज ने कहा, "अगर आप लगातार छींटाकशी कर रहे हो तो आप शायद अच्छे नहीं हो। यह वेस्टइंडीज का तरीका नहीं है, गेंद को 90 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आना काफी है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार