चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। रायडू ने अपना आखिरी IPL मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था जिसमें सीएसके ने 5 विकेट से जीत दर्ज करके एक बार फिर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के बाद जब धोनी ट्रॉफी लेने स्टेज पर गए तब उनके साथ अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा भी नज़र आए। ऐसा क्यों हुआ अब अंबाती रायडू ने यह खुद कैमरे पर आकर बताया है।

Advertisement

दरअसल अंबाती रायडू ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अपना दिल खोला। वह बोले, 'जब हमें ट्रॉफी मिलने वाली थी तब उससे पहले धोनी मेरे और जडेजा के पास आए थे। धोनी ने हमसे कहा कि आपको मेरे साथ चलकर ट्रॉफी उठानी है। यह मेरे लिए काफी स्पेशल था। मुझे नहीं लगता ऐसा कभी हुआ होगा। वो (धोनी) ऐसे ही हैं। उनके जैसा कोई नहीं, पूरी दुनिया जानती है।'

Advertisement

बता दें कि इस दौरान अंबाती रायडू ने यह भी बताया कि मैच के आखिरी पलों में पूरी टीम काफी भावुक हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज़ी के दौरान वह अपनी जगह नहीं बदल रहे थे। इतना ही नहीं, जब मोहित शर्मा ने आखिरी गेंद फेंकी तो भी वह किसी ने नहीं देखी और आंखें बंद कर ली।

गौरतलब है कि सीएसके को आईपीएल का अपना पांचवां टाइटल जीतने के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी। सीएसके के हाथों से मैच निकलता नज़र आ रहा था, लेकिन तभी जडेजा ने पहले छक्का और फिर चौका जड़कर टीम को मैच जीता दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू दोनों की ही आंखें नम नजर आई थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार