रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था क्योंकि टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 126 रन का मामूली स्कोर बनाने के बावजूद 18 रन से रोमांचक जीत हासिल कर ली।

Advertisement

विराट कोहली इस जीत के बाद अपनी खुशी नहीं छुपा पाए और उन्होंने कहा कि यह जीत टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मौके पर आयी है। उन्होंने जीत के बाद खुशी में कहा, "यह एक मीठी जीत है। इसका आनंद लो।"

Advertisement

कोहली ने आगे कहा, "यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी। हमें दर्शकों द्वारा घरेलू टीम से अधिक समर्थन मिला, जो कि अविश्वसनीय है। यह दिखाता है कि एक टीम के रूप में हमें कितना पसंद किया जाता है और लोग स्टेडियम आकर हमारा समर्थन करते हैं। यह एक मीठी जीत है, जो कई कारणों से बहुत महत्वपूर्ण है। हमें विश्वास था कि हम ऐसा कर सकते हैं।"

बेंगलुरु के समर्थक भारी संख्या में स्टेडियम पहुंचे जबकि यह एक बाहरी मैच था।

कोहली ने बेंगलुरु के सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण मैच में टीम का मनोबल लगातार ऊंचा रखा।

उन्होंने कहा, "यह एक जबरदस्त जीत है। हमें घरेलू टीम से ज्यादा दर्शकों का समर्थन मिलना अविश्वसनीय है जिससे पता चलता है कि एक टीम के रूप में हमें कितना पसंद किया जाता है और लोग स्टेडियम आकर हमारा समर्थन करते हैं।"

Advertisement

बेंगलुरु अपना अगला मैच शनिवार को नयी दिल्ली में खेलेगी और अपनी लय बरकरार रखते हुए प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार