सिडनी, 17 फरवरी| भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि उनकी टीम दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है और टी-20 वर्ल्ड कप में सकारात्मक सोच के साथ जाएगी। भारत वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में सिडनी स्टेडियम में शुक्रवार को मेजबान आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

Advertisement

भारत ने 2018 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से मात खाने के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

Advertisement

आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर के हवाले से लिखा, "हमारी टीम दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। हर कोई बहुत सकारात्मक है। अगर हम जीतते हैं तो यह बहुत बड़ी बात होगी, 2017 में हमें जो प्रतिक्रियाएं मिली थीं, उनसे मैं काफी हैरान थी।"

भारतीय टीम ने 2017 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इंग्लैंड से खिताबी मुकाबले में हार गई थी।

उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने मुझसे कुछ नहीं कहा, वह नहीं चाहते कि हम दबाव महसूस करें। अगर हम जीतते हैं तो यह बड़ी बात होगी। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।"

दूसरी तरफ आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा है कि उनकी टीम घर में वर्ल्ड कप खेलने के जीवन में मिलने वाले एक मात्र मौके को लेकर काफी उत्साहित है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम शुरुआत के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए अच्छा होगा कि हम पूरे देश में अपने प्रशंसकों के साथ रहेंगे। उन्हें यह शानदार टूर्नामेंट देखने का मौका मिलेगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार