आईपीएल 2021 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 5.25 करोड़ रुपये में बिके बल्लेबाज शाहरुख खान (Shahrukh Khan Cricketer )  का कहना है कि उनमें बड़े शॉट्स मारने की क्षमता है। पंजाब किंग्स ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख को चेन्नई में हुई नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया। शाहरुख का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

Advertisement

25 वर्षीय शाहरुख जब करीब 14 साल के थे तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स जूनियर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का अवॉर्ड जीता था।

Advertisement

शाहरुख ने आईएएनएस से कहा, "मेरी मम्मी की बहन शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं तो उन्होंने मेरा नाम उनके ऊपर रख दिया।"

शाहरुख ने तमिलनाडु के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए थे। इसके अलावा शाहरुख ने फाइनल मुकाबले में बड़ौदा के खिलाफ सात गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए थे। तमिलनाडु ने यह मुकाबला जीत खिताब जीता था।

शाहरुख ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे अंदर बड़े शॉट्स खेलने की प्राकृतिक क्षमता है। मैं इस पर काम करता हूं और इसमें और सुधार करने की कोशिश करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने अंडर-13 वर्ग से खेलना शुरु किया और मुझे लगा कि मैं क्रिकेट में अपना करियर बना सकता हूं। अपने आयु वर्ग में मैंने बहुत रन बनाए इससे मुझे मदद तथा प्रेरणा मिली जिससे मैं अपने खेल को अगले स्तर पर ले जा सकूं।"

Advertisement

तमिलनाडु की ओर से पांच प्रथम श्रेणी, 20 वनडे और 31 घरेलू टी20 मैच खेलने वाले शाहरुख ने कहा, "जब मैं कम उम्र का था तो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करता था। लेकिन पिछले कुछ दो वर्षो से मैं तेज गेंदबाजी करने लगा।"

तमिलनाडु के सीनियर चयनकर्ता और शाहरुख के करियर के शुरुआती कोच रहे आर वेंकटेश ने बताया कि शाहरुख 10-15 वर्ष की उम्र से ही काफी अच्छे ऑलराउंडर थे।

वेंकटेश ने आईएएनएस से कहा, "शाहरुख काफी अच्छे ऑलराउंडर थे और काफी कम उम्र से ही गेंद को अच्छे से हिट करते थे। उन्होंने तमिलनाडु के लिए आयु वर्गो के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सत्र में शाहरुख के प्रदर्शन को देखते हुए हमें पता था कि इस आईपीएल में उन्हें अच्छी कीमत पर खरीदा जाएगा। वह लंबे प्रारूप में भी खेल सकते हैं। उनके पास किसी भी हालात में खेलने की क्षमता है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार