इंग्लैंड क्रिकेट के लिए हाल-फिलहाल के दिन बिल्कुल भी अच्छे नहीं गुजर रहे हैं। एक के बाद एक नस्लीय भेदभाव के खुलासों से इंग्लैंड की बदनामी हो रही है लेकिन अचानक से इन मामलों में एक नया मोड़ आ गया है। अब समरसेट के तेज गेंदबाज जैक ब्रूक्स ने 2012 में की गई गलती के लिए चेतेश्वर पुजारा से माफी मांगी है।

Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, यॉर्कशायर क्लब में खेलते समय ब्रूक्स ने पुजारा को 'स्टीव' नाम से बुलाना शुरू कर दिया था जिसके बाद बाकी साथी खिलाड़ी भी पुजारा को स्टीव कहने लगे थे। ब्रुक ने 2012 में दो ट्वीट किए थे जिनको लेकर वो अब नस्लवाद मामले के लपेटे में आ चुके हैं।

Advertisement

एक बयान जारी करते हुए ब्रुक्स ने माफी मांगी है और कहा, “इस हफ्ते अजीम रफीक के बयान में मेरा नाम भी शामिल है, 'स्टीव' नाम का इस्तेमाल कुछ ऐसे लोगों के लिए किया जाता है जिनके नाम का उच्चारण करना मुश्किल है। जब ड्रेसिंग रूम के माहौल में इस सबकी शुरुआत हुई, तो पंथ या नस्ल की परवाह किए बिना इस नाम को लेना आम बात हो गई थी। मैं अब स्वीकार करता हूं कि ऐसा करना अपमानजनक और गलत था।"

आगे बोलते हुए ब्रुक्स ने कहा, “मैंने पुजारा या उनके परिवार को अगर दुख पहुंचाया है तो मैं माफी मांगता हूं। उस समय मैं इसे नस्लवादी व्यवहार के रूप में नहीं पहचानता था, लेकिन अब मैं देख सकता हूं कि यह स्वीकार्य नहीं था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार