South Africa vs Australia ODI 2026: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) को टीम में शामिल किया है। एडवर्ड्स इस सीरीज के लिए भारत के पुडुचेरी से डरबन के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां गुरुवार को सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है।
वह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा थे।
तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक के सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के ख़िलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था, उन्हें यह चोट उनके पांचवें ओवर के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलिया लैटने के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।
वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन में से दो वनडे मैचों में खेलने के बावजूद स्पेंसर जॉनसन को टीम से रिलीज कर दिया गया है। बाए हाथ के तेज गेंदबाज चोटिल नहीं हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उनकी जरूरत नहीं समझी गई है। वह अगले महीने पुडुचेरी में होने वाले तीन 50-ओवर के मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम से जुड़ेंगे।
जॉनसन ने 18 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी की थी और रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मिली रोमांचक जीत में अहम रोल निभाया था। गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे और आखिरी विकेट के लिए 27 रन की अहम साझेदारी का हिस्सा थे।
इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क की भी वापसी हुई है। वहीं नाथन एलिस, जोश हेजलवुड और जेवियर बार्टलेट के रूप मे और तेज गेंदबाजी के विकल्प भी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले क्रमश: 24, 27 और 30 सितंबर को डरबन, जोहान्सबर्ग और पोटचेफस्ट्रूम में खेले जाएंगे।