Australia vs England Sydney Test: इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक जड़ा।

Advertisement

पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही। जैक क्रॉली (1) और जो रूट (6) सस्ते में आउट हुए और बैन डकेट ने 42 रन बनाए। ऐसे में बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और टीम को बढ़त दिलाई।

Advertisement

बेथेल ने जब शतक था उनका परिवार भी स्टेडियम में ही मौजूदा था। उनका शतक पूरा होने के बाद पूरा परिवार खुशी में झूमते हुए नजर आया और उनके पिता की आखों में आंसू भी छलके। उनके परिवार का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि जैकब के पिता ग्रामह बेथेल बारबाडोस में यूथ क्रिकेट खेल चुके हैं।

इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वह इंग्लैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक एक टेस्च मैच में जड़ा है। इससे पहले हैनरी वुड, जैक रसेल, स्टुअर्ट ब्रॉड औऱ गस एटकिंसन का नाम ही इस लिस्ट में शामिल था।

इसके अलावा वह सिडनी में टेस्ट शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 76 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने माइक एथरटन को पीछे छोड़ा। उनका यह शतक नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आया उनसे पहले एशेज़ में इंग्लैंड के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जॉनाथन ट्रॉट ने 2010 में शतक लगाया था।

Advertisement

बता दें कि बेथेल का सीरीज का यह दूसरा ही टेस्ट मैच है। पहले तीन मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था। उन्हें ओली पोप की जगह मौका मिला जिन्होंने सीरीज में छह पारियों में 125 रन बनाए। वहीं बेथले इस इकलौती पारी में उनसे ज्यादा रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार