चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले में एमएस धोनी ने एक बार फिर अपनी चपलता का जलवा दिखाया। रवींद्र जडेजा के सटीक थ्रो पर धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ाकर अशुतोष शर्मा को रन आउट कर दिया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 में एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में धोनी ने अपनी गजब की रिफ्लेक्स से अशुतोष शर्मा को पवेलियन भेजा।

Advertisement

यह घटना उस वक्त हुई जब रवींद्र जडेजा ने सीधा और लो थ्रो स्टंप्स के पास फेंका। धोनी ने बिना एक पल गंवाए गेंद को पकड़ा और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। अशुतोष शर्मा ने डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन धोनी की तेजी के सामने वो 1 रन पर रन आउट हो गए।

जैसे ही धोनी ने स्टंपिंग की, चेपॉक का पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर भी इस शानदार रनआउट की खूब चर्चा हो रही है। धोनी का यह क्लासिक मोमेंट एक बार फिर साबित करता है कि वो आज भी विकेट के पीछे सबसे तेज और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। केएल राहुल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक पोरेल ने तेज़ 33 रन और समीर रिज़वी ने 20 रन जोड़े। कप्तान अक्षर पटेल ने भी 21 रन का उपयोगी योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। 

टीमें:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार