Jake Ball All Time XI: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल (Jake Ball) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट और 18 वनडे मैचों में शिरकत करने वाले जैक बॉल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जैक बॉल की टीम में 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

जैक बॉल ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर जैक बॉल की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर जैक बॉल की टीम में नजर आ रहे हैं। सचिन के अलावा अन्य किसी भारतीय खिलाड़ी को जैक बॉल ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

Advertisement

जैक बॉल की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट या फिर एम एस धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी क्रिस रीड को दी है। क्रिस रीड इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं। रीड के अलावा बॉल ने अपनी टीम में इंग्लैंड से केवल जो रूट को शामिल किया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है जैक बॉल की ऑल टाइम इलेवन टीम: मेथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, एबी डीविलयर्स, जो रूट, जैक कैलिस,  क्रिस रीड (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार