आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। इस अर्धशतक के साथ 22 साल के मैकगर्क ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

Advertisement

3 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क

2- केएल राहुल

2- यशस्वी जायसवाल

2 - कायरन पोलार्ड

Advertisement

2 - सुनील नारायण 

2- निकोलस पूरन

मैकगर्क ने इस मैच में 19 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। मैकगर्क ने 20 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका इस सीजन में तीसरा अर्धशतक है और वो अपना 7वां मैच खेल रहे है। 

Advertisement

DC के लिए सबसे तेज़ आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)

15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम SRH, दिल्ली, 2024

15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम MI, दिल्ली, 2024

Advertisement

17 - क्रिस मोरिस बनाम GL, दिल्ली, 2016

18 - ऋषभ पंत बनाम MI, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2019

18 - पृथ्वी शॉ बनाम KKR, Ahmedabad, 2021

Advertisement

19 - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम MI,वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2024

19 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम RR, Delhi, 2024

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नायब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: जोस बटलर, कुलदीप सेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुश कोटियन, कुणाल सिंह राठौड़। 

Also Read: Live Score

Advertisement

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार सलाम, प्रवीण दुबे, ललित यादव, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार