Australia vs West Indies ODI:वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह युवा विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) को मौका मिला है। मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। 

 
Advertisement

21 साल के फ़्रेज़र-मैकगर्क पिछले साल अक्टूबर में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 गेंदों में लिस्ट ए शतक जड़कर सुर्खियों में आए थे। यह 50 ओवर क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक था। मौजदा बीबीएल सीजन में उन्होंने 158.64 की स्ट्राईक रेट से 257 रन बनाए। इंटरनेशनल लीग-20 में दुबई कैपिटल्स के लिए डेब्यू पर उन्होंने 25 गेदों में 54 रन की पारी खेली। 

Advertisement

फ़्रेज़र-मैकगर्क के अलावा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट भी टीम में हैं, जिन्होंने मौजूदा बीबीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। दोबारा चोटिल हुए झाय रिचर्डसन की जगह बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया औऱ वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पहला मैच 2 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो मुकाबले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और कैनबरा के मनुका ओवल में खेले जाएंगे। स्टीव स्मिथ इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करेंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, लांस मॉरिस, जेवियर बार्टलेट, मैट शॉर्ट, एडम ज़ाम्पा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार