Jalaj Saxena: केरल ने तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2023-24 के मुकाबले में बंगाल को 109 रनों से हरा दिया। मौजूदा रणजी सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी वाली केरल की यह पहली जीत है, जिसके हीरे रहे ऑलराउंडर जलज सक्सेना। 

 
Advertisement

जलज ने इस मुकाबले में कुल 13 विकेट हासिल किए। जिसमें उन्होंने पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर 9 विकेट अपने खाते में डाले। जो रणजी ट्रॉफी इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने सचिन बेबी (124) और अक्षय चंद्रन (106) के शानदार शतकों के दम पर 363 रन बनाए। इसके जवाब में जलज की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे बंगाल पहली पारी में 180 रनों पर सिमट गई।

183 रन की बढ़त मिलने के बाद केरल ने 6 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर पहली पारी घोषित की और बंगाल को 449 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बंगाल दूसरी पारी में 339 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि 37 साल के जलज का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6613 रन बनाए हैं और 429 विकेट चटकाए हैं। लेकिन उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने इंडिया ए के लिए भी सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार