9 सितंबर,(CRICKETNMORE)। रोवमैन पॉवेल के ऑलराउंडर प्रदर्शन और रॉस टेलर के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत जमैका तालावाहस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में गुआना अमेजॉन वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की टीम ने 18.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुआना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जेसन मोहम्मद ने 33 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए, वहीं शिरमोन हेटमीर ने 41 गेंदों में 48 रन की पारी खेली।

Advertisement

जमैका के लिए रॉवमैन पॉवेल ने दो, वहीं ओशैन थॉमस, ईश सोढ़ी और सैमुअल बद्री ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की टीम की शुरूआत ठीक-ठाक रही, लेकिन 63 रन के कुल स्कोर पर दोनों ओपनिंग बल्लेबाज वापस पवेलियम लौट गए। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। टेलर ने 41 गेंदों में 5 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन, वहीं पॉवेल ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली।

गुआना के लिए सिर्फ इमरान ताहिर ने दो विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार