इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 355 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन पहले सेशन में इंग्लिश टीम एक बार फिर जल्दी में दिखी और 275 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान जब 355 रनों का पीछा करने उतरी तो मोहम्मद रिजवान को ओपनिंग करता देख हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने अपनी टीम को वो शुरुआत दिलाई जिसकी उन्हें जरूरत थी। मगर रिजवान जिस तरह से आउट हुए उसने एक बार फिर से जेम्स एंडरसन को सलाम करने के लिए मज़बूर कर दिया।

Advertisement

रिजवान और शफीक ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की लेकिन ये साझेदारी 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एंडरसन ने तोड़ी। रिजवान उम्मीद कर रहे थे कि एंडरसन की गेंद अंदर आएगी लेकिन ये गेंद थोड़ी सी मूव हुई और उनकी ऑफ स्टंप से जा टकराई। रिजवान क्रीज से काफी आगे निकलकर खेलना चाह रहे थे लेकिन वो पूरी तरह से गच्चा खा गए।

Advertisement

बोल्ड होने के बाद रिजवान कुछ सेकेंड तक उसी पोज़ में खड़े रहे और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो आउट हो गए हैं। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, एंडरसन ने एक बार फिर से दिखा दिया कि जब खिलाड़ी में दम बाकी हो तो उम्र कुछ मायने नहीं रखती। आउट होने से पहले रिजवान ने 43 गेंदों में 30 रन बनाए जिसमें 2 चौके शामिल थे।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो रिजवान के आउट होने के बाद बाबर आजम भी सिर्फ 1 रन बनाकर रॉबिंसन का शिकार हो गए और अब अगर पाकिस्तान को ये मैच जीतना है तो अब्दुल्ला शफीक और बाकी बल्लेबाज़ों से किसी चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। अगर पाकिस्तान ये टारगेट चेज़ नहीं कर पाया तो वो ये टेस्ट सीरीज 2-0 से हार जाएगा और आखिरी मैच सिर्फ एक औपचारिक मैच होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार