कैंट के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में जेम्स एंडरसन (Jamed Anderson) ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। एंडरसन ने 10 ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, इस दौरान इस दिग्गज गेंदबाज ने 5 ओवर मेडन डाले।

Advertisement

एंडरसन के फर्स्ट क्लास करियर के इस सबसे बेस्ट प्रदर्शन की बदौलत लंकाशायर ने कैंट की टीम को पहली पारी में सिर्फ 74 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1000 विकेट भी पूरे कर लिए। एंडरसन ने हीनो कुहनो को आउट कर यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

एंडरसन पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 21वीं सदी में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने के बाद इस फॉर्मेट में 1000 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। एंडरसन को मिलाकर इस सदी में कुल 14 गेंदबाजों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए हैं। 

38 साल के एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के लिए खेले गए 162 टेस्ट मैच में उन्होंने 617 विकेट चटकाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार