India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) को आउट कर एक खास रिकॉर्ड बना दिया। एंडरसन ने 41 साल 187 दिन की उम्र में यह विकेट लिया। 

 
Advertisement

30 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी पुरुष क्रिकेटर ने 41वें बर्थडे के बाद टेस्ट में विकेट हासिल किया है। इससे पहले साल 1994 में इंग्लैंड के ही ग्राहम गूच ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था।  

Advertisement

बता दें कि यह पांचवीं बार है जब टेस्ट में एंडरसन ने गिल को अपना शिकार बनाया है। गिल ने 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली।
2003 में डेब्यू करने वाले एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 22 साल तक कम से कम एक विकेट जरूर लिया है। विशाखापत्तनम टेस्ट में खेल रहे रेहान अहमद और शोएब बशीर तब पैदा भी नहीं हुए थे, जब एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी।

एंडरसन हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं थे। मार्क वुड की जगह उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार