England vs New Zealand 1st Test: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुक्रवार (3 जून) को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए एंडरसन और ब्रॉड ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

एंडरसन और ब्रॉड की जोड़े टेस्ट इतिहास की दूसरी जोड़ी है, जिसने साथ मिलकर 950 विकेट चटकाए हैं। बतौर जोड़ी टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम है, इन दोनों ने साथ खेलते हुए 1001 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और चमिंडा वास की जोड़ी तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने साथ मिलकर 895 विकेट चटकाए हैं। 

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए लिए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 227 रन हो गए हैं। डेरिल मिचेल नाबाद 97 रन और टॉम ब्लंडेल ने नाबाद 90 रन की पारी खेली। 

इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई,और सिर्फ 9 रन की बढ़त हासिल कर सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कररने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 132 रनों पर सिमट गई थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार