नेल्सन, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विस्फोटक वापसी करने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम श्रीलंका के साथ शुक्रवार होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) नए एक बयान जारी कर बताया कि नीशम को श्रीलंका के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जिसके कारण वह आगामी टी-20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

Advertisement

नीशम की जगह अब डग ब्रेसवैल को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

28 वर्षीय नीशम जून 2017 के बाद से पहली बार राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 13 गेंदों पर 47 और दूसरे वनडे में 37 गेंदों पर 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। 

उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 219.64 के औसत से 123 रन बनाए हैं और छह विकेट भी चटकाए हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार