Jamie Smith Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन बीते शुक्रवार, 4 जुलाई को इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जेमी स्मिथ (Jamie Smith) ने नाबाद 184 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जेमी स्मिथ ने एक 28 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जेमी स्मिथ ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली इनिंग में नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 207 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए नाबाद 184 रन बनाए।

Advertisement

इसी के साथ अब जेमी स्मिथ टेस्ट इंटरनेशनल में बतौर इंग्लिश विकेटकीपर सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में एलेक स्टीवर्ट को पछाड़ा है जिन्होंने 28 साल पहले यानी साल 1997 में इंग्लैंड के लिए बतौर विकेटकीपर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर 173 रनों की पारी खेली थी।

इंग्लैंड के लिए बतौर विकेटकीपर टेस्ट इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी

जेमी स्मिथ - 184* रन (साल 2025)

एलेक स्टीवर्ट - 173 रन (साल 1997)

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो - 167* (साल 2016)

एलेक स्टीवर्ट - 164 रन (साल 1998)

जोस बटलर - 152 रन (साल 2020)

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो - 150* (साल 2016)

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 407 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर अपनी दूसरी इनिंग में 64 रन जोड़े। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में 587 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। कुल मिलाकर मेहमान टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 244 रन आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार