सूरत, 14 नवंबर | जम्मू-कश्मीर ने गुरुवार को यहां सीबी पटेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ई मैच में दिल्ली को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। जम्मू-कश्मीर ने 25 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

 
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के लिए मंजूर डार ने 24 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शुभम खजूरिया ने 49 और जतिन वाधवन ने 48 रन बनाए। खजूरिया ने 22 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के जबकि वाधवन ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

दिल्ली के ललित यादव ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले, दिल्ली ने नीतीश राणा (55) के अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। राणा ने 30 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा हितेन दलाल ने 35, अनुज रावत ने 34 और ललित यादव ने 23 रन बनाए। खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

जम्मू-कश्मीर की ओर से राम दयाल और उमर नाजिर मीर ने दो-दो जबकि अकिब नबी, कप्तान परवेज रसूल और आबिद मुश्ताक ने एक-एक अपने नाम किए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार