Paras Dogra Catch: मुंबई के कप्तान और स्टार बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकेडमी बीकेसी में रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले में दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे।  रहाणे ने 36 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन की पारी खेली और उमर नजीर की गेंद पर कप्तान पारस डोगर ने उनका हैरतअंगेज कैच लपका।

Advertisement

पारी का 27वां ओवर करने आए उमर नजीर की गेंद पर रहाणे ने शॉट खेला। मिड ऑफ में फील्डिंग कर रहे 40 साल के पारस ने अपने बायीं तरफ हवा में डाइव मारकर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका। पारस के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें नजीर ने पहली पारी में भी रहाणे को अपना शिकार बनाया था। रहाणे ने पहली पारी में 17 गेंदों में 12 रन की पारी खेली थी। 

मुंबई की टीम इस मुकाबले में शुरूआत से पिछड़ते हुए दिखी और पहली पारी में सिर्फ 120 रनो पर ऑलआउट हो गई। हालांकि 86 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने थोड़ी उम्मीद जताई और और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने जम्मू एंड कश्मीर की वापसी कराई।

श्रेयस अय्यर और रहाणे ने मिलकर फिर पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की लेकिन 101 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। खबर लिखे जाने तक शार्दुल ठाकुर और तनुश कोटियन ने आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार