पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाने के बाद से ही फैंस और क्रिकेट बोर्ड नाराज है और यही कारण है कि टीम में कई फेरबदल भी हो गए हैं। हालांकि, पीसीबी ने मुख्य कोच आकिब जावेद को उनके पद पर बरकरार रखा है जिससे कई दिग्गज और क्रिकेट पंडित हैरान हैं। इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी कोच जेसन गिलेस्पी ने भी आकिब जावेद की आलोचना की है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाने के बाद गिलेस्पी ने आकिब जावेद की आलोचना की है। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिलेस्पी ने जावेद की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। जावेद ने टीम की शर्मनाक हार के लिए टीम और पीसीबी में अस्थिरता को जिम्मेदार ठहराया था।

Advertisement

गिलेस्पी ने जावेद की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम पर थ्रेड्स का सहारा लिया और उन्हें आकिब जावेद को जोकर तक कह दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने इशारा किया कि जावेद का 'अस्थिरता' को दोष देना थोड़ा मूर्खतापूर्ण था, जबकि वो खुद गैरी कर्स्टन और गिलेस्पी की पीठ पीछे पाकिस्तान टीम की कमान संभाल रहे थे।

गिलेस्पी ने थ्रेड्स पर लिखा, "ये हास्यास्पद है। आकिब स्पष्ट रूप से गैरी और मुझे पर्दे के पीछे से कमजोर कर रहा था, सभी प्रारूपों में कोच बनने का अभियान चला रहा था। वो एक जोकर है।"

पूर्व तेज गेंदबाज और गैरी कर्स्टन ने क्रमशः पाकिस्तान टेस्ट और व्हाइट-बॉल की नौकरी ली थी, लेकिन उनका कार्यकाल समय से पहले ही समाप्त हो गया था। कर्स्टन, जिन्होंने भारत के साथ वनडे वर्ल्ड कप जीता था, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले टीम की कमान संभालने के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तक भी नहीं टिक पाए। दूसरी ओर, गिलेस्पी ने पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद भूमिका से इस्तीफा दे दिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार