पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने रविवार को इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट द्वारा जैक लीच को मौका देने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि रूट के फैसले को लेकर उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, क्योंकि उनकी टीम गाबा में एशेज के पहले टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार गई थी।

Advertisement

गिलेस्पी ने रूट के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कप्तान स्पिनर को मौका देकर तेज गेंदबाजों को आराम देना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से लीच ने साधारण प्रदर्शन किया। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन और क्रिस वोक्स एक हद तक किफायती थे, 30 साल के स्पिनर लीच ने पहली पारी में 13 ओवरों में लगभग आठ की इकॉनमी रेट से 102 रन दिए।

गिलेस्पी ने रविवार को डेली मेल में लिखा, "रूट के कंधों पर पहले ही काफी भार है क्योंकि इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में उन्हें बल्लेबाजी का भार भी उठाना पड़ता है, लेकिन उनकी कप्तानी को मिली आलोचना अनुचित है।"

उन्होंने आगे कहा, "रूट एक अच्छा कप्तान है जो हमेशा सीखना और सुधार करना चाहते है, लेकिन एक कप्तान केवल उन खिलाड़ियों के साथ काम कर सकता है जो उनके पास हैं, जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने लीच के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। यह उनके लिए सीख है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार