England vs West Indies T20I Series: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा हो गई है। टीम में ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) औऱ आंद्रे रसेल (Andre Russell) की वापसी हुई है, जबकि निकोलस पूरन टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल से वापस लौटने के बाद सिलेक्टर्स से आराम मांगा था। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलनी है। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम आयरलैंड जाएगी तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए । बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ मई के अंत में वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खेल चुकी है। 

Advertisement

होल्डर ने अपनी टीम के लिए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2024 में खेला था, वह चोट के चलते अपनी सरजमीं पर हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं रसेल इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर 2024 में खेले थे। वह सीरीज के दौरान ही टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। 

नए कप्तान शाई होप की अगुआई में यह वेस्टइंडीज की पहली टी-20 सीरीज होगी। बता दें कि रॉवमैन पॉवेल को हटाकर उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी।  
जस्टिन ग्रीव्स, शमर स्प्रिंगर या टेरेंस हिंड्स टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलकर लौटे शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया गया। 

कीसी कार्टी सिर्फ आयरलैंड टी-20 सीरीज का हिस्सा होंगे, उस सीरीज में उन्हें ब्रैंडन किंग की जगह मौका मिला है। किंग को उस सीरीज में छुट्टी दी गई।  

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पुरुष टीम: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पुरुष टीम: शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जेड गूली, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार