27 जनवरी (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मेच में मिली 381 रन की विशाल जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को बड़ी खुशखबरी आई है।

Advertisement

जीत के हीरोे रहे होल्डर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत के रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़कर आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

इस टेस्ट मैच से पहले होल्डर इस।लिस्ट में तीसरे नम्बर पर थे।

बारबाडोस में होल्डर ने तूफानी दोहरा शतक लगाते हुए नाबाद 202 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे। 

बता दें कि होल्डर 2018 के लिए चुनी गई आईसीसी की टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे।

लेखक के बारे में

Athar Ansari
►Journalist (Haider Bilal) Read More
ताजा क्रिकेट समाचार