27 जून। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आज वेस्टइंडीज का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और इसी क्रम को वह विंडीज के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम केवल 1 ही मैच अबतक जीत पाई है। भारत के खिलाफ मैच से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने अपने खिलाड़ियों को एक खास सलाह दी है।

Advertisement

खासकर अपने बल्लेबाजों को कहा है कि वो न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश करें।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होल्डर ने कहा, “उन्हें टीम की ताकत बनना होगा। मैच बनाने होंगे और उन्हें खत्म करना सीखना होगा। महान युवा खिलाड़ी ही महान खिलाड़ी हैं, बात यहीं खत्म। वो अपने आपको सेट होने दें और फिर बड़ी पारियां खेलें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार