सेंट लूसिया, 14 अगस्त (CRICKETNMORE): भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 237 रनों से शर्मनाक हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि उनके बल्लेबाजों को पिच पर घैर्य के साथ बल्लेबाजी करने और बोर्ड पर ज्यादा रन टांगने की जरूरत है। वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट मैच में हार के बाद चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवा चुका है। पहले टेस्ट में उसे पारी और 92 रनों से हार मिली थी जबकि दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। विराट कोहली ने बनाया वो बडा रिकॉर्ड जो धोनी पूरे करियर में ना बना सके।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 225 रनों पर ही समेट दिया था। मेहमानों ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 217 रनों पर घोषित कर दी और मेजबानों को दूसरी पारी में 108 रनों पर ढेर करते हुए श्रृंखला पर कब्जा जमाया।

Advertisement

मैच के बाद होल्डर ने कहा कि रविचन्द्रन अश्विन और रिद्धीमान साहा ने अच्छा बल्लेबाजी लेकिन हमारे बल्लेबाजों को विकेट पर समय बिताने की जरूरत है। कोहली के इस रिकॉर्ड के आस- पास भी नहीं हैं धोनी, महान बने कोहली।

होल्डर ने कहा, "हमने पहली सुबह अच्छी गेंदबाजी की लेकिन शानदार बल्लेबाजी के लिए अश्विन और साहा को श्रेय जाता है। हमारी बल्लेबाजी बेहत खराब रही, हम इस तरह की बल्लेबाजी से टेस्ट मैच नहीं जीत सकते।"

उन्होंने कहा, "हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा और पिच पर समय बिताना होगा और लड़ना पड़ेगा।"

मेजबान कप्तान ने अपने तेज गेंदबाज मिग्युएल कमिंस की प्रशंसा की है और उन्हें इस टेस्ट मैच में टीम का इकलौता सकारात्मक पहलू बताया है। कमिंस पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए थे जबकि दूसरी पारी में वह तीन विकेट लेने में सफल रहे थे। 

Advertisement

होल्डर ने कहा, "कमिंस ने पहली और दूसरी पारी में उच्च स्तर की गेंदबाजी की। हमें उम्मीद है कि कमिंस और अल्जारी यहां से अपने आप में तेजी से सुधार करेंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार