न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (10 नवंबर) को खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) पिंडली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जेम्स विंस (James Vince) को टीम में शामिल किया गया है, जो पहले से ही रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ मौजूद थे। 
 

Advertisement

शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी करने के दौरान रॉय रन लेते हुए चोटिल हो गए थे। जिसके बाद दर्द से कराहते हुए वह मैदान से बाहर चले गए थे। उनकी जगह इंग्लैंड टीम में आए विंस ने कुल 12 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। 

Advertisement

रॉय ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए 5 मुकाबलों में 123 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। 

खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक इंग्लैंड के लिए यह दूसरा झटका है। इससे पहले तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स भी जांघ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार