IPL 2021, SRH vs CSK: चैन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और अंत तक लड़ाई की। लगभग हारे हुए मुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर ने SRH की वापसी कराई और एक ही ओवर में रैना और फाफ डु प्लेसिस को पवेलियन भेजा।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद मैदान पर आए सीएसके के कप्तान एम एस धोनी। थाला धोनी ने 18वें ओवर में जब रन रेट 7 से ज्यादा का चला गया तब ऑफसाइड की दिशा में चौका लगाने की कोशिश की। धोनी अपनी कोशिश में नाकाम रहे और गेंद सीधा फील्डर जेसन होल्डर के हाथों में चली गई।

Advertisement

एक पल के लिए लगा की रॉय ने धोनी का कैच लपक लिया है लेकिन उनसे गलती हो गई और कैच ड्रॉप हो गया। कैच छोड़ने के बाद जेसन रॉय का रिएक्शन देखने लायक था। जेसन रॉय काफी ज्यादा दुखी हो गए थे और मैदान पर हाथ पीट पीटकर अपना दुख प्रकट करते हुए नजर आए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। SRH ने 20 ओवर के अपने आवंटित कोटे में 134/7 पोस्ट किया। सीएसके की टीम ने इस लक्ष्य को बडे़ ही आसानी से जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई कर लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार