5 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू किया है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह 290वें खिलाड़ी बन गए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह गुजरात राज्य से टीम इंडिया में टेस्ट क्रिकेट में पिछले 15 साल के बाद डेब्यू करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह से पहले पार्थिव पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सांतवें खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह से पहले 1992-93 में अजय जडेजा, प्रवीणे आमरे, 1996-97 में डी गणेश  2001-02 मे में सहवाग, दीप दासगुप्ता,  2010-11 जयदेव उनादकट और  2018 में बुमराह ने साउथ अफ्रीकी धरती पर डेब्यू किया है।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और ये खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम के 2 विकेट सस्ते में निपट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी कहर ढ़ा रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार