भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मजेदार जवाब दिए। इंग्लैंड के लिए दो जून को रवाना होने से पहले बुमराह ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "रिसेट मोड ऑन।"

Advertisement

इस पोस्ट पर अक्षर ने जवाब देते हुए लिखा, "सही है।" इसके बाद बुमराह ने अक्षर के मैसेज का जवाब देते हुए मशहूर वेबसीरीज मिर्जापुर-2 के डायलॉग की लाइन लिखते हुए कहा, "यह भी ठीक है।"

Advertisement

दोनो खिलाड़ियों के बीच मजेदार बातचीत लोगों को बेहद पसंद आई और कई लोगों ने इस पर हंसने वाले इमोजिस दिए।

इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन सकते हैं। उन्होंने अबतक 19 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 17 विकेट दूर हैं।

यह रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के नाम हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार