इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है और इस मैच से पहले मुंबई के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए हैं। इस तेज गेंदबाज ने नेट्स में अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है और आज रात वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना है।

Advertisement

इस बीच जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नेट्स में साथी बल्लेबाज को बॉलिंग कर रहे हैं। बुमराह इस दौरान बल्लेबाज को एक खतरनाक यॉर्कर डालते हैं और बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एमआई के आधिकारिक हैंडल द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में, बुमराह को नेट सेशन में पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

बुमराह नेट्स में जिस तरह की लय में नजर आ रहे हैं वो अपने पहले आईपीएल 2025 मैच में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खतरा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम बुमराह नाम के इस खतरे से किस तरह निपटती है। बुमराह पर भी निगाहें होंगी क्योंकि वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी पीठ की चोट के बाद पहली बार किसी मैच में नजर आएंगे।

बुमराह आईपीएल 2025 के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाए हैं। चोट के कारण वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने से पहले एससीजी टेस्ट की आखिरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। हालांकि, बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद, एमआई ने गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। फिर भी, बुमराह की वापसी ने निश्चित रूप से उनकी गेंदबाजी और मज़बूत होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार