3 सितंबर,नई दिल्ली ।  जमैका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 257 रनों के विशाल अंतर से मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 468 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 210 रनों पर सिमट गई। 

Advertisement

भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम रोल निभाया। पहली पारी में हैट्रिक समेत 6 विकेट हासिल किए और दूसरी पारी में एक शिकार किया। वहीं पूरी सीरीज में बुमराह ने सबसे ज्यादा 13 विकेट हासिल किए।

 
Advertisement

इसके साथ ही बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के लिए शुरूआत के 12 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुमराह अब तक खेले गए 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

इस मामले में उन्होंने दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले 12 मैचों में 61 विकेट हासिल किए थे। 63 विकेट के साथ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 
  
गौरतलब है कि पहली पारी में बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ हरभजन सिंह और इरफान पठान ही कर पाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार