मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

बुमराह ने इस मुकाबले में चार ओवरों में 32 रन देकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। बुमराह दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। अपने कोटे के इस आखिरी ओवर में उन्होंने 2 नो बॉल डाली। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। 

Advertisement

2013 में डेब्यू करने वाले बुमराह ने इस टूर्नामेंट में 25 बार नो-बॉल डाली, जो कि सबसे ज्यादा है। 

इस मामले में बुमराह ने तेज गेंजबाज एस श्रीसंत को पीछे छोड़ा। जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 23 बार नो-बॉल फेंकी थी। मजेदार बात यह है कि जब श्रीसंत ने अपने आईपीएल करियर की आखिरी नो बॉल फेंकी थी, उससे एक हफ्ते पहले ही बुमराह ने अपने करियर की पहली नो-बॉल डाली थी। 

इशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने भी अपने करियर में 21-21 बार यह अनचाही गेंद डाली है।

बता दें कि बुमराह का आईपीएल करियर शानदार रहा है और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह 12वें नंबर है। यॉर्कर किंग ने 96 मैच में 113 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

(नोट: आंकड़े 20 अप्रैल 2021 तक के हैं)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार