वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस (Curtly Ambrose) ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अगर अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट चटका सकते हैं। एम्ब्रोस ने यूटृयूब पर एक शो में कहा, " भारत के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज हैं। मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं। वह असरदार हैं और मैं उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " वह जितने लंबे समय तक लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर लेंगे। वह गेंद को सीम और स्विंग कराते हैं। वह अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं। वह जितने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि वह 400 विकेट हासिल कर सकते हैं।"

Advertisement

एम्ब्रोस ने कहा कि बुमराह का शॉर्ट रनरअप होने से उनके शरीर में खिंचाव का ज्यादा खतरा रहता है।

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, " आप तेज गेंदबाजी के बारे में जानते हैं। यह आमतौर पर लय के बारे में होता है। गेंद डालने से पहले एक अच्छी लय की जरूरत होती है। बुमराह का रनअप शॉर्ट हैं और साथ ही वह गेंद फेंकने से पहले दो या तीन बार जॉग करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि उनके शरीर में थोड़ा खिंचाव पड़ता है। इसलिए मेरा मानना है कि उनका समय तक उनका फिट रहना जरूरी है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार