इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की राह पर चलती हुई दिख रही है। जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो ओवरों में दो विकेट लेकर इंगलैंड के खेमें में खलबली मचा दी है। बुमराह ने पहले ओली पोप और फिर जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने बुमराह का इस्तेमाल बेहद ही चतुराई के साथ किया और सिर्फ तीन-चार ओवरों के स्पेल ही करवाए लेकिन जब बुमराह अपने चौथे स्पेल में गेंदबाज़ी के लिए आए, तो अलग ही लय में दिखे। बुमराह ने सबसे पहले ओली पोप को अपनी तेज़ रफ्तार इनस्विंगर से बोल्ड किया।

Advertisement

बुमराह की इस गेंद का पहली पारी के हीरो रहे ओली पोप के पास कोई जवाब नहीं था और वो इस गेंदबाज़ की इस गेंद के सामने बेबस नजर आए। बुमराह इसके बाद नहीं माने और अगले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो को भी क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 149 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं और अब घरेलू टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इंग्लैंड की ये टेस्ट मैच बचाने की आखिरी उम्मीद उनके कप्तान जो रूट हैं, जो कि अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार