भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच में भी अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन के अंत तक भारत ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही पहली पारी में भारत के पास 255 रनों की विशाल बढ़त हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कुलदाप यादव (27) और जसप्रीत बुमराह (19) को जोड़ी नाबाद रही।

Advertisement

अक्सर गेंद से मेला लूटने वाले जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन अपनी बल्लेबाजी से भी फैंस का दिल खुश कर दिया। फिलहाल बुमराह ने अपनी 19 रनों की पारी में 2 चौके लगाए हैं लेकिन इन दो में से उनका एक चौका मार्क वुड के खिलाफ आया और उनके इस चौके की तारीफ भारतीय ड्रेसिंग रूम ने भी की।

Advertisement

बुमराह ने मार्क वुड के खिलाफ ऐसा कवर ड्राइव खेला, जिसे देखकर आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे। बुमराह का ये कवर ड्राइव भारत की पारी के 118वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब वुड ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद फेंकी। बुमराह ने मौका देखा और चार रनों के लिए शानदार कवर ड्राइव खेल दिया। शॉट की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि सभी सपोर्ट स्टाफ ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। बुमराह के इस कवर ड्राइव का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड को पहली पारी में 218 रन पर आउट करने के बाद भारत के पास अब 255 रनों की बढ़त हो गई है। ऐसे में यहां से इंग्लैंड के लिए ये टेस्ट मैच बचाना भी काफी मुश्किल नजर आ रहा है और अगर इंग्लैंड ने हैदराबाद जैसा कोई चमत्कार नहीं दोहराया तो भारत का सीरीज 4-1 से जीतना तय है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार