India vs South Africa 2nd Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने दूसरी पारी में 61 रन देकर 6 विकेट हासिल किए औऱ ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरन,मार्को यान्सेन,केशव महाराज और लुंगी एंगिडी को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने पहली पारी में भी 2 विकेट हासिल किए थे। इसके साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

 
Advertisement

तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड

Advertisement

बुमराह केपटाउन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। 2018 में इस मैदान पर टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने इस मैदान पर 3 मैच में 18 विकेट लिए हैं। इस मामले में उन्होंने शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1994 से 2006 के बीच केपटाउन में 3 टेस्ट में 17 विकेट लिए थे। 25 विकेट के साथ इंग्लैंड के कॉलिन बेलीथ पहले स्थान पर हैं। 

श्रीनाथ की बराबरी

बुमराह ने साउथ अफ्रीका में तीसरी बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वह साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी की। 

जहीर खान की बराबरी

Advertisement

बुमराम सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले दूसरे स्थान पर आ गए हैं। छठी बार यह कारनामा कर के बुमराह ने जहीर खान और बी चंद्रशेखर की बराबरी की। 

साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद एडेन मार्करम के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 36.5 ओवर में 176 रन बनाए। पहली पारी में 98 रन से पिछड़ने के बाद भारत को 79 रनों का लक्ष्य दिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंदों में 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार