भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जब से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है तब से उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है और टीम के लिए लगातार विकेट चटकाए हैं। अपनी बेहतरीन लाइन लेंथ और सटीक यॉर्कर की वजह से बुमराह की गिनती अब वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक गेंदबाजों में होती है।

Advertisement

अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा है कि बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार तेज गेंदबाज है और वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

क्रिकेट एडिक्टर के लिए एक हालिया इंटरव्यू में शॉन टैट से वर्तमान में उनके पसंदीदा गेंदबाज के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, "बुमराह, क्योंकि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, टी-20 और वनडे में शानदार रूप से ढल गए है।"

बुमराह के छोटे रन-अप और अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन ने भले ही विकेट लेने में उनकी मदद की है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इस एक्शन के साथ वो कितना लंबा खेलते है। वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज माइकल होल्डिंग और इयान बिशप ने भी बुमराह के रन-अप पर अपनी चिंता जताई थी।

बुमराह पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 में एक मैच विजेता साबित हुए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए हैं।

जसप्रीत बुमराह अब 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार