माउंट मॉन्गनुई, 11 फरवरी | न्यूजीलैंड ने यहां के बे ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट गंवाकर 17 गेंद बाकी रहते हुए 300 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Advertisement

इस मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी एक बार फिर महंगी साबित हुए। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवरों में 50 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया।

Advertisement

इसके साथ ही बुमराह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब बुमराह ने एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनके खाते में 1 ही विकेट आया था, वो भी पुछल्ले बल्लेबाज एडम जाम्पा का। 

बता दें कि चोट से लौटने के बाद बुमराह अपनी पुरानी लय में नहीं दिखाई दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुमराह की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बन सकती है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार