भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन जो रूट ने भारतीय गेंदबाज़ों का जमकर इम्तिहान लिया और अपनी टीम को 27 रनों की लीड दिलाने में अहम योगदान दिया। इस टेस्ट में अगर किसी गेंदबाज़ ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया तो वो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह थे।

Advertisement

बुमराह इस टेस्ट की पहली पारी में बेअसर साबित हुए और एक विकेट भी नहीं हासिल कर सके। बॉलिंग के दौरान बुमराह ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरी 13 नो बॉल फेंकी। जसप्रीत बुमराह ने मैच के 126वें ओवर के दौरान 4 नो बॉल फेंकी और उनका ये ओवर काफी लंबा चला। बुमराह ने चौथी गेंद, पांचवी गेंद और दो बार छठी गेंद नो बॉल फेंकी।

Advertisement

इस दौरान बुमराह काफी ज्यादा बेबस नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि बुमराह का ओवर 15 मिनट तक चलने के पीछे एंडरसन का कनकशन भी एक कारण रहा। इस दौरान भारतीय टीम को लगा कि एंडरसन आउट हो गए हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जसप्रीत बुमराह के ओवर की पहली गेंद एंडरसन के हेलमेट पर लगी जिसके बाद कनकशन प्रोटोकॉल के चलते उनकी जांच की गई। इस दौरान भी काफी वक्त जाया हुआ था। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम की पहली पारी 391 रन पर सिमट गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार