तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन (85/5) और जेम्स एंडरसन (4/54) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 278 रनों पर ढेर कर दी। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से भी दम दिखाया और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर वो छाए हुए हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने आखिर के ओवरों में कुछ अच्छे शॉट्स खेले और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के चेहरों पर शिकन ला दी। बुमराह 34 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए जबकि मोहम्मद सिराज आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

बुमराह ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन की जमकर धुनाई की। उन्होंने कर्रन के द्वारा डाले गए 82वें ओवर में दो चौकों और एक छक्के समेत कुल 15 रन लूट लिए। इस दौरान बुमराह ने जिस पुल शॉट पर छक्का लगाया उसने सभी का दिल जीत लिया।

बुमराह के बल्ले से चौके-छक्के देखकर सैम कर्रन काफी निराश दिखे लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर बुमराह से काफी खुश दिखे। भारत के पास पहली पारी में 95 रनों की बढ़त है और अब भारतीय गेंदबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो इंग्लैंड को दूसरी पारी में जल्दी से आउट करें ताकि टीम इंडिया को छोटा लक्ष्य हासिल करना पड़े।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार