Jasprit Bumrah Can Retire from Tests: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 544/7 रन बनाकर भारत पर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन भी विकेट के लिए तरसते रहे लेकिन इंग्लिश टीम ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। यहां तक जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज भी विकेट के लिए तरसता हुआ दिखा।

Advertisement

इंग्लिश बल्लेबाज बुमराह को आसानी से खेल रहे थे और बुमराह की गेंदबाजी को देखकर हैरानी तो तब हुई जब गेंद की स्पीड पर नजर गई। तीसरे दिन बुमराह काफी संघर्ष करते दिखे और 125-130 की स्पीड से ही गेंदबाजी कर पाए। उनको इतनी कम गति से गेंदबाजी करता देख हर कोई हैरान था और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने तो यहां तक कह दिया कि बुमराह की बॉडी उनका साथ नहीं दे रही है और वो जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

Advertisement

कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। शरीर से वो जूझ रहे हैं और हो सकता है वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लें। इस मैच में उनकी रफ्तार दिखी नहीं है। वो काफी खुद्दार बंदा है, अगर उसको लगेगा कि मैं 100 फीसदी नहीं दे पा रहा हूं, विकेट नहीं ले पा रहा हूं तो वो खुद ही मना कर सकता है ऐसा मुझे लगता है। विकेट मिले या न मिले लेकिन जो स्पीड थी 125-130 उससे वो गेंद डाल रहे हैं और जिस गेंद पर विकेट मिली कीपर ने उसको आगे डाइव लगाकर कैच पकड़ा था। फिट बुमराह की रफ्तार इतनी नहीं होती है। काफी स्पीड से उनकी गेंद जाती है।”

अगर मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन की बात करें तो ये दिन भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। जो रूट (150) ने ओली पोप (71) के साथ 144 रन और कप्तान बेन स्टोक्स (77*) के साथ 142 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिन का खेल खत्म होने तक स्टोक्स (77*) और लियाम डॉसन (21*) क्रीज पर डटे हुए हैं ऐसे में अब यहां से दो ही नतीजे संभव दिख रहे हैं या तो इंग्लैंड ये मैच जीतेगा या तो ये मैच ड्रॉ हो सकता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार