India vs Australia Sydney Test: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah( के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा औऱ भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

बुमराह ने अभी तक सीरीज के 4 टेस्ट में 30 विकेट लिए हैं। वह अगर सिडनी टेस्ट में होने वाले मुकाबले में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने 2000/01 में 3 टेस्ट मैच में 31 विकेट लिए थे। 31-31 विकेट के साथ बिशन सिंह बेदी और क्रैग मैकडरमोच इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 

450 इंटरनेशनल विकेट

बुमराह ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 203 मैच की 242 पारियों में 441 विकेट लिए हैं। 9 विकेट हासिल करते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए यह आंकड़ा छूने वाले आठवें क्रिकेटर बन जाएंगे। अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही भारत के लिए यह कारनामा किया है। 

SENA में 150 टेस्ट विकेट

Advertisement

बुमराह अगर इस मुकाबले में 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल SENA देशों में बतौर एशियाई सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 146 विकेट लिए हैं, वहीं 143 विकेट के साथ बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि साल 2024 में टेस्ट में बुमराह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। उन्होंने 13 टेस्ट की 26 पारियों में 71 विकेट चटकाए, जिसमे 45 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार